आजमगढ़, फरवरी 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली की पुलिस ने सोमवार को मंडलीय अस्पताल के ब्लड बैंक में घुसकर प्रभारी डॉक्टर से अभद्रता करने के आरोपी प्रधान सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को आरोपियों ने विवाद किया था। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। मंडलीय अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनिल कुमार मौर्य शनिवार की सुबह अपने चैंबर में बैठे थे। इस दौरान तीन लोग पहुंचे। कुछ बातों को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद तीनों लोगों ने डॉक्टर के साथ अभद्रता की थी। विरोध करने पर धमकी दी थी। अस्पताल के अन्य लोगों के पहुंचने पर फरार हो गए थे। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। अस्पताल में सुरक्षा के लिए 15 सुरक्षाकर्मी लगे है, लेकिन विवाद के दौरान किसी का पता नहीं चला था। डॉ. अनिल कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.