डॉक्टर से अभद्रता का आरोप, कोतवाल को सस्पेंड कराने की मांग पर अड़े डॉक्टर
संभल, मई 14 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर को रुपयों के लेनदेन के मामले में सालभर पहले दर्ज मुकदमा के सिलसिले में कोतवाल ने चन्दौसी मार्ग स्थित अस्पताल में बुलाया। आरोप है कि वहां कोतवाल ने डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार किया और गाड़ी में बैठाकर कोतवाली ले गई। सूचना पर डॉक्टर आक्रोशित हो गए और इकट्ठा होकर बहजोई पहुंचकर एसपी से मिलकर आरोपी कोतवाल को सस्पेंड करने की मांग उठाई। वहीं देर रात तक डॉक्टरों की एएसपी व सीओ से वार्ता चली तब जाकर समझौता हुआ। शहर के एक डॉक्टर पूर्व में चन्दौसी मार्ग स्थित अस्पताल में तैनात थे। अस्पताल मालिक ने डॉक्टर के खिलाफ रुपयों के लेनदेन के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया और मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में बुधवार शाम कोतवाल सुधीर पंवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.