नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- गॉलब्लैडर में स्टोन होने के बारे में आपने भी आसपास काफी सारे लोगों को सुना होगा। जिन्हें पथरी हो जाती है अक्सर डॉक्टर सर्जरी के जरिए उनके गॉलब्लैडर को रिमूव कर देते हैं। अक्सर गॉलब्लैडर में पथरी होने के कोई लक्षण नहीं दिखते हैं और लक्षण दिखने पर फौरन सर्जरी की जरूरत होती है। लेकिन सवाल ये है कि आखिर गॉलब्लैडर में पथरी क्यों हो जाती है और किन लोगों को सबसे ज्यादा रिस्क होता है क्योंकि देखा गया है कि अच्छी तरह से स्वस्थ लोगों को पथरी की समस्या हो जाती है। इस बारे में डॉक्टर शुभम वत्स्य ने वीडियो शेयर कर जानकारी भी दी है कि 4 तरह के लोगों को पित्ताशय में पथरी का खतरा सबसे ज्यादा रहता है और इन कारणों से महिलाओ गॉलब्लैडर में स्टोन का खतरा ज्यादा रहता है।गॉलब्लैडर स्टोन का खतरा किन लोगों को ज्यादा होता है? डॉक्टर का कहन...