डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों के न होने से मरीज और तीमारदार परेशान
गंगापार, मई 18 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेजा में स्वास्थ्यकर्मी व डॉक्टर समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे मरीजों व उनके तीमारदारों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह साढ़े नौ बजे के लगभग सीएचसी मेजा अस्पताल परिसर में अधीक्षक डॉ शमीम मौजूद नहीं थे।
डॉक्टरों की अनुपस्थिति डॉ ओंकार नाथ सिंह तो अपने चेम्बर में बैठे थे, लेकिन पंजीकरण काउंटर पर कोई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं रहा। जिससे भीषण धूप में मरीज व उनके तीमारदार पर्ची बनवाने के लिए कतार में खड़े रहे। बसहरा गांव से पहुंचे बजरंग बहादुर व सिंहपुर गांव के नीरज ने बताया कि वह सभी नौ बजे से पर्ची बनवानें के लिए लाइन में खड़े हैं, कोई सुनने वाला नहीं है। उधर मरीज वार्ड में भर्ती कोईलहा गांव का लक्ष्मण दर्द से कराह रहा था, रविवार की रात नौ बजे के लगभग लक्षमण दुर्घटना का शिकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.