डॉक्टर वाइफ एसोसिएशन ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
रांची, मई 23 -- रांची। आईएमए हॉल में शनिवार को डॉक्टर वाइफ एसोसिएशन की आम सभा (जीबी) बैठक आयोजित की गई। चेयरपर्सन विनीता सरन और को-चेयरपर्सन झूमा सरकार ने अतिथियों का स्वागत किया। क्लब ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सदस्यों के बच्चों-सुहाना शरण, तृषा श्याम, आर्य आनंद, सक्षम छाबड़ा, प्रज्ञा रंजन, अनुष्का झा, देवाश्री, कबीर हजारी और केशव बजाज को सम्मानित किया। इसके बाद डॉ. अनु, डॉ. स्मृति और डॉ. नेहा ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी। सदस्यों ने तंबोला और क्विज का भी आनंद लिया। मोना पाल, बलाका राय, सीमा माहेश्वरी, दीपा चौहान, नीलम शेखर, बीना झा, भारती झा, पल्लवी कुमार, डॉ. शिक्षा लाल व सदस्य उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.