डॉक्टर-वकील विवाद में नपे एसआरएन चौकी प्रभारी
प्रयागराज, मई 27 -- प्रयागराज। पिछले सप्ताह एसआरएन अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों व वकीलों के बीच मारपीट के मामले में एसआरएन चौकी प्रभारी पर लापरवाही का आरोप लगा था। वकीलों ने एफआईआर में चौकी प्रभारी आनंद यादव के खिलाफ भी आरोप लगाए थे। डीसीपी नगर के निर्देश पर एसआरएन चौकी प्रभारी आनंद यादव को शिवकुटी थाना भेज दिया गया है। जबकि, शिवकुटी थाने के एसआई आशुतोष सिंह को एसआरएन चौकी प्रभारी बनाया गया है। एसीपी कोतवाली रवि गुप्ता ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चौकी इंचार्ज में बदलाव हुआ है। यह भी पढ़ें- प्रो. एके वर्मा बने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.