प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 3 -- कानपुर के किडनी कांड में गिरफ्तार किए गए गाजियाबाद के ओटी टेक्नीशियनों राजेश कुमार, कुलदीप ने गुरुवार को अहम खुलासे किए। पुलिस को बताया कि डॉ. रोहित एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट है। किडनी ट्रांसप्लांट के दौरान डॉ. रोहित ही मरीजों को बेहोश करता था, जबकि दिल्ली के द्वारिका का रहने वाले डॉ. अली किडनी निकालने और लगाने का काम करता था। वह अपने साथ एक डॉक्टर और दो असिस्टेंट लेकर चलता था। इसके बाद बाद पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है। हालांकि ओटी टेक्नीशियन डॉ. रोहित के बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सके।एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट है राजेश कुमार गाजियाबाद के सुदामा पुरी के रहने वाले राजेश कुमार से पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने पूछताछ की। पुलिस आयुक्त के मुताबिक राजेश सर्वोदय हास्पिटल ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ओटी मैनेजर है। उसे 70 हजार ...