गोरखपुर, सितम्बर 25 -- गोरखपुर। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर पीआरकेएस के महामंत्री एवं एनएफआईआर के सहायक महामंत्री विनोद कुमार राय ने ललित नारायण मिश्र रेलवे अस्पताल पहुंचकर सभी फार्मासिस्टों को बधाई दी। इस दौरान विनोद कुमार राय ने कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवाएं वितरण का कार्य नहीं करते, बल्कि वे मरीज और डॉक्टर के बीच की सबसे मजबूत कड़ी हैं। कठिन से कठिन परिस्थितियों और विषम परिस्थितियों में भी हर मरीज तक समय पर और सटीक दवा पहुंचाना उनकी अटूट कार्यनिष्ठा का जीवंत प्रमाण है। ​वहीं रेलवे स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुख्य फार्मासिस्ट संदीप चौरसिया और मुख्य फार्मासिस्ट अशोक वर्मा 26 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय विश्व फार्मासिस्ट दिवस समारोह में भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर एसआरए...