नई दिल्ली, मई 8 -- आजकल लोगों का खानपान और लाइफस्टाइल इतना बदल चुका है कि सेहत पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। कम उम्र में ही डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, फैटी लिवर और हार्ट से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इस बात पर जोर देते हैं कि ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें लोग रोज कंज्यूम करते हैं और वही उनके शरीर को अंदर से बीमार बना रही हैं। ऐसी ही तीन चीजों के बारे में डॉ सलीम जैदी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है। डॉक्टर कहते हैं कि आप सब कुछ लिमिट में खा सकते हैं, लेकिन इन 3 चीजों को आज ही अपने घर से बाहर कर दें। यही ऐसे फूड्स हैं जो ज्यादातर बीमारियों की वजह बन रहे हैं। काफी चांस हैं कि आप भी इन्हें डेली बेसिस पर खा रहे हैं। आइए जानते हैं वो क्या हैं।रिफाइंड शुगर यानी चीनी से परहेज करें डॉ सलीम बताते हैं कि आपको अ...