हरिद्वार, मार्च 2 -- होली खुशियों और रंगों का पर्व है, लेकिन बाजार में बिक रहे कई रासायनिक रंग त्वचा, आंखों और बालों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। जिला अस्पताल हरिद्वार के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुज सैनी ने चेताया कि लापरवाही से खेली गई होली गंभीर त्वचा रोगों का कारण बन सकती है। उनके अनुसार, केमिकल युक्त रंगों में हानिकारक तत्व होते हैं, जो त्वचा पर एलर्जी, खुजली, जलन और लाल चकत्ते पैदा कर सकते हैं। आंखों में जलन और संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है, जबकि बालों की जड़ों को भी नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि हर्बल और प्राकृतिक रंगों को प्राथमिकता दें। होली खेलने से पहले त्वचा पर तेल या मॉइश्चराइज़र अवश्य लगाएं। उनका कहना है कि थोड़ी सी सावधानी अपनाकर रंगों के इस पर्व को सुरक्षित और सुखद बनाया जा सकता है।

हिंदी हि...