संवाददाता, अप्रैल 10 -- यूपी के शामली में बड़ी लापरवाही सामने आई है। शामली के जिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला को भर्ती न करने पर महिला ने बाहर अस्पताल के परिसर में सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। परिजनों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायल की तो हड़कंप मच गया। इसके बाद अस्पताल कर्मियों और महिला के परिजनों के बीच झड़प भी हुई। पुलिस शिकायत से रोकने के भी आरोप लगे हैं। बता दें कि शामली में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसव के लिए आई महिला को भर्ती न कर वापस कर दिया तो महिला ने अस्पताल के बाहर निकलते ही परिसर में बच्चे को जन्म दे दिया। परिजनों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया तो अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन फानन में चिकित्सक आए और महिला को अंदर अस्पताल में ले गए। काफी देर तक अस्पताल में हंगामा हुआ। यह भी पढ़ें...