डॉक्टर बनने को पहली काउंसलिंग में नहीं दिखा उत्साह
अल्मोड़ा, सितम्बर 18 -- अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर बनने के लिए छात्र-छात्राओं में अधिक उत्साह नजर नहीं आ रहा है। पहली काउंसिलिंग पूरी होने के बाद भी केंद्र कोटे में महज दो ही छात्रों ने प्रवेश लिया है। राज्य कोटे में भी अब तक 25 ही छात्र प्रवेश के लिए पहुंचे हैं। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में एबीबीएस पहले वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। यहां कुल सौ सीटें उपलब्ध हैं, इनमें से 15 केंद्र कोटे व 85 राज्य कोटे की हैं। केंद्र कोटे में पहली काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी दो ही सीटें भर सकी हैं। बाकि 13 सीटों पर छात्रों के आने का इंतजार है।
काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द ही दूसरी काउंसिलिंग होने पर इन सीटों के भरने की उम्मीद है। वहीं, राज्य कोटे की बात करें तो पहली काउंसलिंग में 17 ही छात्र-छात्राओं ने एमबीबीएस मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.