मुंबई, सितम्बर 24 -- महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से हैरान करने वाली एक खबर आई है। NEET परीक्षा में 99.99 परसेंटाइल नंबर लाने वाले 19 वर्षीय एक छात्र ने MBBS में दाखिला लेने से पहले ही खुदकुशी कर ली है। NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनुराग अनिल बोरकर नाम के पीड़ित ने कथित तौर पर एक सुसाइड नोट छोड़ा है,जिसमें उसने लिखा है कि वह डॉक्टर नहीं बनना चाहता था। उसका एडमिशन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में होना था और वहां जाने के लिए वह अगले ही दिन रवाना होने वाला था लेकिन उससे पहले ही अनुराग ने मौत को गले लगा लिया। चंद्रपुर जिले से सिंदेवही तालुका के नवारगाँव निवासी अनुराग अपने परिवार के साथ रहता था। उसने हाल ही में NEET UG 2025 परीक्षा 99.99 पर्सेंटाइल के साथ पास की थी। उसने ओबीसी कैटगरी में ऑल इंडिया 1475 रैंक हासिल की थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.