हजारीबाग, अप्रैल 25 -- डॉक्टर बनना चाहती है उउवि चौथा की विद्यालय टॉपर रिया विष्णुगढ़ प्रतिनिधि।उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौथा के विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय की छात्रा रिया कुमारी ने सर्वाधिक 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नया रिकॉर्ड बनाया है। विद्यालय के शिक्षक सतीश कुमार ने बताया कि इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में 93 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 91 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। विद्यालय का रिजल्ट 97.84 प्रतिशत रहा। इसमें से 54 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से और 37 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी से सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के टॉप फाइव में रिया कुमारी 91 प्रतिशत, क्रांति कुमारी यादव 86.4 प्रतिशत, अंकित पासवान 84.4 प्रतिशत, कुमकुम कुमारी 84 प्रतिशत तथा रिया कुमारी 80.8 प्रतिशत अं...