बिहारशरीफ, मार्च 23 -- डॉक्टर बनना चाहता है मोहित राज फोटो : मोहित राज : मोहित राज। एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के धनहर गांव निवासी शिक्षक शिवलाल रजक के पुत्र मोहित राज ने इंटर साईस परीक्षा में जिला में तीसरा स्थान प्राप्त कर प्रखड का नाम रोशन किया है। वे डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं। उनके पिता प्राथमिक विद्यालय बड़की धाबा में सहायक शिक्षक हैं।इस सफलता पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय शंकर प्रसाद, शिक्षक नेता शशिकांत वर्मा, हेडमास्टर शिव कुमार, सुनील कुमार, समाजसेवी विपिन बिहारी, संजय कुमार, अभेन्द्र कुमार, डोमन पंडित व अन्य ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...