नई दिल्ली, फरवरी 1 -- जिस किसी को देखें तो उसे थायराइड की समस्या हो रही है। जिससे निपटने के लिए लोग दवाओं का सहारा ले रहे। लेकिन थायराइड की समस्या केवल दवाओं से पूरी तरह ठीक होना कई बार मुश्किल हो जाता है। दिन पर दिन तेजी से लोगों में दिख रहे थायराइड के लक्षणों पर चर्चा करते हुए इंस्टाग्राम पेज डायबिटीज रिवर्सल डॉक्टर के डॉक्टर प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि आखिर क्यों इन दिनों तेजी से थायराइड की समस्या लोगों में देखी जा रही है।सबको नहीं है जेनेटिक थायराइड की प्रॉब्लम डॉक्टर प्रमोद ने वीडियो शेयर कर बताया है कि इन दिनों जिन लोगों को थायराइड की समस्या हो रही वो जेनेटिक समस्या नही है। मतलब ये बीमारी उन्हें अपने पैरेंट्स से नहीं मिली है। बल्कि ये मेटाबॉलिक समस्या है। खासतौर पर लेडीज में प्रेग्नेंसी के बाद, वजन बढ़ने के बाद, इंफेक्शन के बाद या स...