लखनऊ, जनवरी 1 -- डॉक्टर, नर्सिंग व पैरामेडिकल पेशा मानवता और समाज की सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। किसी भी संस्थान की पहचान केवल भव्य भवनों या आधुनिक संरचना से नहीं होता। बल्कि वहां के कर्मचारियों की निष्ठा, समर्पण और सेवाभाव से होता है। जो कि संस्थान को जीवंत रखता है। यह बातें लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने कही। संस्थान के प्रेक्षागृह में गुरुवार को निदेशक डॉ. सीएम सिंह डॉक्टर, नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ को संबोधित किया। उन्होंने संस्थागत कार्य संस्कृति के सुदृढ़ क्रियान्वयन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज भले ही स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सामान्य हो, लेकिन मरीज के लिए अस्पताल में बिताया गया समय जीवन भर का अनुभव बन जाता है। ऐसे में मरीजों के प्रति व्यवहार, संवेदनशीलता और इलाज की गुणवत्ता ही उनके अच्छे या बुरे अनुभव का आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.