डॉक्टर पर हमले की निदा कर दोषी पर कार्रवाई की मांग की
जमशेदपुर, जून 2 -- जमशेदपुर। रात्रि ड्यूटी से लौट रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पाटन (पलामू) के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार पर हुए हमले की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन- जूनियर डॉक्टर नेटवर्क के राज्य सचिव डॉ. राघवेन्द्र सिंह ने निंदा की है। डॉ. राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि यह घटना केवल एक चिकित्सक पर हमला नहीं, बल्कि पूरे स्वास्थ्य तंत्र और समाज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। विभिन्न पैरा-मेडिकल कर्मचारी संगठनों ने इस घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए मांग की है कि घटना की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच हो तथा दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- डॉक्टर के बिना चल रही पैथोलॉजी पर अफसरों ने साधी चुप्पी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.