डॉक्टर पर लगा मारपीट का आरोप, किशोर का हाथ फ्रैक्चर
गिरडीह, जून 15 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया बाजार के गणेश मंदिर रोड निवासी व्यवसायी संदीप कुटरियार के पुत्र तन्मय कुमार (14) के साथ मारपीट का आरोप डॉ. शिव प्रसाद पर लगने के बाद माहौल गरमा गया है। घटना रविवार की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, तन्मय अपने दोस्तों के साथ सिद्धि विनायक हॉस्पिटल के समीप मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान गेंद अस्पताल परिसर की ओर चला गया, जिसके बाद अस्पताल संचालक शिव प्रसाद मंडल पर बच्चों के साथ मारपीट का आरोप लगा है। आरोप है कि तन्मय की क्रिकेट बैट से पिटाई की गई, जिससे उसका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया तथा शरीर पर गंभीर चोटें आई है। घायल किशोर को पहले बगोदर ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। सरिया थाना प्रभारी पिंकू सिंह ने घटना की पुष्टि की है और कहा कि जांच के बाद आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.