डॉक्टर पर मारपीट का आरोप
नोएडा, अप्रैल 28 -- नोएडा, राजेश शर्मा। सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल के डॉक्टर पर युवक ने मारपीट का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत मंगलवार को सेक्टर-24 कोतवाली पुलिस से की गई। युवक का आरोप है कि इलाज के दौरान भाई की मृत्यु हो गई थी। लिहाजा वह सोमवार को मृत्यु प्रमाणपत्र लेने अस्पताल गया था, लेकिन डॉक्टर ने मृत्यु प्रमाणपत्र देने से इनकार कर दिया। प्रमाणपत्र देने का कई बार अनुरोध किया, लेकिन डॉक्टर ने नहीं दिया। उसे कमरे से धक्का देकर बाहर कर दिया। साथ ही मारपीट की। वहीं, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि नियमों के अनुसार किसी भी व्यक्ति की मौत पर मृत्यु प्रमाणपत्र मां-पिता को दिया जाता है। अगर व्यक्ति शादीशुदा है तो उसकी पत्नी या बच्चों को दिया जाता है। यही बात युवक से कही गई थी। मारपीट का आरोप बेबुनियाद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.