लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 21 -- सदर कोतवाली के महेवागंज स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर महिला कर्मी ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। एसपी ने महिला थाना अध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। पीड़िता ने बताया कि वह महेवागंज स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है। अस्पताल के डॉक्टर ने उसे पहले शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया। जब डॉक्टर ने शादी करने से इन्कार किया तो पीड़िता ने पुलिस का सहारा लिया। पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची और शिकायत की। एसपी संकल्प शर्मा ने महिला थानाध्यक्ष को तलब करते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। महिला थाना प्रभारी शिल्पी शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को तहरीर मिली है, जिस पर जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.