रुडकी, अप्रैल 28 -- लक्सर, संवाददाता। कार से हरिद्वार से ससुराल लौट रहे डॉक्टर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के दाबकी कलां गांव निवासी डॉ. सुमित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सोमवार को हंस फाउंडेशन अस्पताल बाहदराबाद से अपनी सास बालेश व शिलो देवी की आंखों की जांच कराकर ससुराल भिक्कमपुर जीतपुर जा रहे थे। कार में पूर्व प्रधान भंवर सिंह व उनसका साला सुमित भी थे। जैसे ही वह बॉडीटीप गांव के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी कार के ऊपर फायरिंग कर दी थी। यह भी पढ़ें- कार से ससुराल जा रहे डॉक्टर के परिवार पर फायरिंग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.