कौशाम्बी, अप्रैल 21 -- संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराए गए एक मरीज के ससुर ने डॉक्टर पर प्राण घातक इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। इंजेक्शन लगने के बाद मरीज की मौत हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत आईजीआरएस पर की है। आरोप लगाया है कि बाहर का इंजेक्शन मंगाने की शिकायत सीएमएस से करने पर डॉक्टर नाराज हो गया था। संदीपन घाट क्षेत्र के चिकवन का पूरा निवासी मान सिंह ने बताया कि दीवार ढहने के कारण मलबे में दबकर उसका दामाद रामू दिवाकर निवासी कुर्मियान मोहल्ला कस्बा राजापुर जिला चित्रकूट जख्मी हो गया था। इलाज के लिए 17 अप्रैल को उसे जिला अस्पताल कौशाम्बी में भर्ती कराया गया था। पीड़ित के मुताबिक, डॉक्टर ने सादे पर्चे पर लिखकर बाहर से दो हजार रुपये का इंजेक्शन मंगवाया। बाद में उसे लगाया भी नहीं। इसकी शिकायत सीएमएस से की गई तो डॉक्टर ने फोन करक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.