गोरखपुर, अप्रैल 5 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। महानगर के गोरखनाथ क्षेत्र के निजी अस्पताल में सर्जरी के बाद अभिषेक मद्देशिया की मौत का मामला ठंडा होता नजर नहीं आ रहा है। परिजनों के साथ न्याय की मांग को लेकर पूर्वांचल व्यापार सेना और समाजवादी पार्टी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अभिषेक मद्देशिया की मौत के मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि अभिषेक मद्देशिया की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही इस घटना का प्रमुख कारण है। जांच के दौरान मृतक के शरीर में गॉज (कपड़ा) पाए जाने जैसी गंभीर बात सामने आई है। प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।साथ ही पीड़ित परिवार को कम से कम 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायत...