धनबाद, मार्च 2 -- सरायढेला स्थित शांति विहार के प्रगति वाटिका अपार्टमेंट निवासी फिजियोथेरेपिस्ट डॉ लक्ष्मण सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वे घर पर नहीं थे। शनिवार को उनकी पत्नी ममता कुमारी (44 वर्ष) अपार्टमेंट की छत से गिर गईं। बयान के आधार पर सरायढेला थाना में रविवार को अप्राकृतिक मौत (यूडी) का केस दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम में सिर में लगी गहरी चोट और रक्तस्राव को मृत्यु की वजह बताई गई है। मूलरूप से बिहार आरा पवना रनी निवासी डॉ लक्ष्मण ने पुलिस को बताया कि 28 फरवरी को वह और उनकी पत्नी ने बच्चे के साथ सुबह में मार्निंग वॉक किया था। इसके बाद तीनों ने साथ में मिल कर नाश्ता किया। फिर वे ड्यूटी जाने के लिए घर से निकले। रास्ते में उनके स्टाफ ने फोन से सूचना दी कि उनकी पत्नी छत से गिर गई हैं। पेट्रोलिंग वाले उन्हें लेकर एसएनएमएमसीएच गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.