डॉक्टर ने 12 साल तक 100 से ज्यादा बच्चों का किया यौन शोषण और रेप, ड्यूटी पर ही करता था घिनौनी हरकत
नई दिल्ली, मई 14 -- हाल ही में जर्मनी से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बर्लिन के पास ब्रैंडनबर्ग में एक पीडियाट्रिशियन पर 100 से ज्यादा बच्चों के साथ दरिंदगी के आरोप लगे हैं। जानकारी के मुताबिक शख्स ने 12 सालों तक कई बच्चों का बलात्कार और यौन शोषण किया। उस पर ऐसे कम से कम 130 मामले दर्ज किए गए हैं। बुधवार को शहर की एक अदालत में सुनवाई के दौरान डॉक्टर की इस हैवानियत का खुलासा हुआ। 46 वर्षीय इस डॉक्टर पर आरोप है कि उसने अपनी ड्यूटी के दौरान ही इन घिनौनी वारदातों को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने ब्रैंडनबर्ग के क्लीनिक में काम करते हुए मासूम बच्चों को अपना निशाना बनाया। यह सिलसिला दिसंबर 2013 में ही शुरू हो गया था और पिछले साल 5 नवंबर तक वह बच्चों को अपना शिकार बनाता रहा। यह भी पढ़ें- शिक्षा के मंदिर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.