जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- जमशेदपुर। स्टाइपेंड की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों द्वारा एमजीएम अस्पताल में किये जा रहे हड़ताल को समाप्त कर दिया गया। प्राचार्य और अधीक्षक के समझाने के बाद इन लोगों ने हड़ताल समाप्त कर दिया। इन लोगों ने कहा कि अभी हम लोगों ने सांकेतिक हड़ताल किया था और प्राचार्य और अधीक्षक के आश्वासन के बाद लोगों ने हड़ताल समाप्त कर दिया है। सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 1 तक इन लोगों ने हड़ताल किया और ओपीडी सेवा बाधित कर दी। हालांकि इस हड़ताल में जूनियर डॉक्टर नेटवर्क के लोग साथ नहीं थे। आईएमए जेडीएन ने पहले ही कह दिया था कि वे लोग इन लोगों का समर्थन नहीं कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...