नई दिल्ली, फरवरी 18 -- ADHD यानि कि अटेंशन डिफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर, जिसमे बच्चा किसी एक चीज पर अपना ध्यान नहीं लगा पाता और पूरे टाइम हाइपर एक्टिव रहता है। एक जगह ना बैठना, लगातार हिलते रहना या फिर इधर-उधर भागना, दौड़ना, चीखना, चिल्लाना, इमोशन पर कंट्रोल ना कर पाना इस समस्या के लक्षण होते हैं। काफी सारे पैरेंट्स अपने बच्चों के बिहेवियर को देखकर कंफ्यूज हो जाते हैं कि उनका बच्चा एडीएचडी का शिकार तो नहीं। बच्चा दो से तीन साल का है और बहुत ज्यादा शरारती है तो किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस सूरत के इस पीडियाट्रिशन की बात जरूर सुन लें। जिन्होंने बताया कि मात्र 2 सवालों के जवाब की मदद से आप जान सकते हैं कि आपके बच्चे को एडीएचडी की समस्या है या फिर बच्चा केवल अपनी ग्रोथ स्टेज से जुड़ी हरकतों को कर रहा है।पीडियाट्रिशन ने पूछा पैरेंट्स...