डॉक्टर ने शुरू की साइकिल से ड्यूटी
प्रयागराज, मई 15 -- प्रयागराज। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच रेलवे अस्पताल के अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशीष अग्रवाल ने ईंधन बचाने की पहल की है। प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर उन्होंने अब साइकिल से अस्पताल आना-जाना शुरू कर दिया है। शनिवार को डॉ. आशीष अग्रवाल झलवा स्थित अपने घर से करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर रेलवे अस्पताल साइकिल चलाकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अन्य रेलवे कर्मचारियों को भी ईंधन बचाने और छोटी दूरी के लिए साइकिल या पैदल चलने के लिए जागरूक किया। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि उनके घर में कार और स्कूटी दोनों उपलब्ध हैं, लेकिन पेट्रोल-डीजल की बचत और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने साइकिल का उपयोग शुरू किया है। यह भी पढ़ें- घर से दफ्तर पैदल किया सफर, पेट्रोल पंपों पर कम आने लगे लोग यह भी पढ़ें- ईंधन बचत को अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.