मिर्जापुर, मार्च 28 -- ड्रमंडगंज। क्षेत्र के बबुरा कलां गांव निवासी दिनेश सिंह ने झोलाछाप पर गलत उपचार करने का आरोप लगाया। शुक्रवार को सीएम पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। दिनेश सिंह का आरोप है कि बीते 20 फरवरी को 18 वर्षीया पुत्री स्वचाली सिंह को चक्कर आने पर क्षेत्र के देवरी उत्तर गांव रतेह चौराहा स्थित एक क्लीनिक पर उपचार कराया। झोलाछाप ने पुत्री को एक सप्ताह की दवाई दी। चार दिनों तक बेटी ने दवा खाई, उसके बाद अचानक बेहोश हो गई। उसे चलने में दिक्कत होने लगी। बेटी की दिमागी हालत भी खराब हो गई। हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे 27 फरवरी वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी में 19 दिनों तक बेटी का उपचार चला। बीएचयू के न्यूरो विभाग के डॉक्टरों ने बताया ...