डॉक्टर ने रजिस्ट्रीशुदा जमीन पर कब्जे का लगाया आरोप
आजमगढ़, मई 16 -- फरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। निजामाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरिहा स्थित पेट्रोलपंप के बगल में स्थित भूमि को लेकर विवाद गहरा गया है। सुराई गांव निवासी डॉक्टर नाहिद तबस्सुम पत्नी इमरान अहमद ने शनिवार को निजामाबाद तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी रजिस्ट्रीशुदा जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है तथा लगातार धमकी दी जा रही है। डॉक्टर नाहिद तबस्सुम ने तहसील प्रशासन को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने जनवरी माह में भूमि अमीना पुत्री स्वर्गीय रिजवान अहमद से खरीदी थी। भूमि का दाखिल-खारिज भी हो चुका है तथा खतौनी में उनका नाम दर्ज हो गया है। यह भी पढ़ें- बीकेटी में हंगामा, एसडीएम व वकीलों में तीखी नोकझोंक उन्होंने बताया कि जमीन की सुरक्षा के लिए वहां गेट लगाकर ताला बंद किया गया था। जमीन विक्रेता के कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.