डॉक्टर ने यूट्यूबर पर वीडियो वायरल करने का लगाया आरोप
चंदौली, जून 16 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में तैनात एक नेत्र चिकित्सक ने एक यूट्यूबर पर अस्पताल परिसर में जबरन घुसकर अभद्र व्यवहार करने, वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली चकिया में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।चिकित्सक ने तहरीर में आरोप लगाया है कि एक यूट्यूबर जबरन अस्पताल के ओपीडी कक्ष में घुस गया और वीडियो बनाने लगा। मना करने के बावजूद वह लगातार शोर शराबा करते हुए वीडियो रिकॉर्ड करता रहा। आरोप है कि बाद में उक्त वीडियो को फेसबुक और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक तरीके से पोस्ट कर दिया गया। डाक्टर का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद उस पर अश्लील, अभद्र और धमकी भरे कमेंट्स आ रहे हैं, जिससे उनकी सुरक्षा, सामाजिक प्रतिष्ठा तथा अस्पताल की छवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.