नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- आजकल हाई ब्लड प्रेशर की समस्या काफी कॉमन हो गई है। खराब खानपान हो या बिगड़ता लाइफस्टाइल, इसके पीछे कई वजह जिम्मेदार हो सकती हैं। बता दें, हाई बीपी को 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है क्योंकि इससे स्ट्रोक, हार्ट अटैक और दिल की अन्य बीमारियों का खतरा बना रहता है, जो जानलेवा भी हो सकता है। इसलिए सही दवाओं के साथ अपने खानपान में भी कुछ बदलाव करने की जरूरत है, ताकि आपका बीपी नॉर्मल हो सके। डॉ कुणाल सूद ने एक इंस्टा पोस्ट के जरिए ऐसे ही कुछ बदलावों के बारे में बताया है, जो नेचुरली आपके बीपी को कम करने में मदद करेंगें। आइए जानते हैं।नमक की मात्रा कम करें अगर आपका बीपी बढ़ा हुआ रहता है, तो खाने में नमक की मात्रा कम रखें। डॉक्टर सूद कहते हैं कि ज्यादा नमक आपके शरीर में पानी होल्ड कर के रखता है, जिससे ब्लड वॉल्यूम और आर्टरीज पर...