नई दिल्ली, मार्च 9 -- आजकल फैटी लिवर की समस्या काफी आम हो गई है। जरूरत से ज्यादा तला भुना, मीठा, प्रोसेस्ड फूड खाना और फिजिकल एक्टिविटी एकदम ना के बराबर करना, इसकी मुख्य वजहों में से एक हैं। इस कंडीशन को 'नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर' भी कहा जाता है। बेशक ये समस्या आम हो लेकिन लॉन्ग टर्म में इससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, जिनमें से एक डायबिटीज भी है। हालांकि अच्छी बात ये है कि शुरुआती स्टेज में अगर खानपान और कुछ जरूरी बातों में बदलाव किए जाएं, तो फैटी लिवर को रिवर्स भी किया जा सकता है। इस बारे में डॉ प्रमोद त्रिपाठी ने कुछ टिप्स साझा की हैं, जो आपकी काफी मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं।फैटी लिवर कैसे पता करें? इंडिया में लगभग 35 प्रतिशत से ज्यादा लोग फैटी लिवर के शिकार हैं, लेकिन इनमें से कई को पता भी नहीं है। डॉ प्रमोद कहते हैं क...