नई दिल्ली, मई 23 -- भीषण गर्मी पड़ रही है और 25 तारीख से नौतपा भी शुरू हो जाएगा। इस दौरान अगर शरीर के टेंपरेचर को मेंटेन नहीं कर पाएंगे तो बीमार होना तय है। भोपाल की डॉक्टर दिव्या ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है कि कैसे उनके पास बैक पेन से ज्यादा मरीज मसल्स में दर्द और चोट की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि कुछ सावधानियों को जरूर रखा जाए।गर्मी में क्यों होता है मसल्स क्रैम्प गर्मियों में होने वाली ऐंठन और दर्द मसल्स में खिंचाव के कारण होता है। जिसका कारण शरीर का बहुत ज्यादा तापमान होता है। गर्मी में काफी सारे लोगों को ये समस्या होती है जो कि गर्मी की एक बहुत ही साधारण समस्या है लेकिन अगर लापरवाही की जाए तो ये बढ़कर हीट स्ट्रोक में बदल सकती है। मसल्स में होने वाला क्रैम्प यानी ऐंठन हाथ, पैर, कंधे, पेट में हो सकता है। जब पसीना...