फरीदाबाद, मई 3 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। बल्लभगढ़ निवासी एक डॉक्टर ने शनिवार रात सेक्टर-17 पुल से आगरा नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलने के बावजूद करीब तीन घंटे तक गोताखोरों के मौके पर नहीं पहुंचने से आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया और सड़क जाम कर दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। घटना के करीब 20 घंटे बीतने के बाद डॉक्टर का शव बड़ौली पुल के पास मिला। मूल रूप से बल्लभगढ़ के दयालपुर गांव हाल बल्लभगढ़ की यादव कॉलोनी निवासी करीब 35 वर्षीय डॉक्टर सचिन अपनी पत्नी मंजू और बेटे जय और बेटी रूही के साथ ग्रेटर फरीदाबाद की एसआरएस रॉयल हिल्स सोसाइटी में अपनी बहन निशा के यहां आयोजित पार्टी में हिस्सा लेने गए थे। वहां से वह अपनी स्कॉर्पियो कार में सवार होकर वापस लौट रहे थे। रात करीब 7:45 पर जब वे सेक्टर-17 स्थित पुल के पास से पहुंचे तो अचानक उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.