नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- किडनी बॉडी का जरूरी अंग है जो हमारे शरीर से गंदगी, वेस्ट मैटेरियल को बाहर निकालकर, जरूरी मिनरल्स को वापस बॉडी को पहुंचाता है। लेकिन लाइफस्टाइल की छोटी-छोटी गलतियां किडनी पर प्रेशर बढ़ाती है और उसे शरीर के वेस्ट मैटेरियल को बाहर निकालने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जिसकी वजह से किडनी के फिल्टर करने वाली यूनिट को नुकसान पहुंचता है तो वहीं ब्लड वेसल्स भी कमजोर हो जाती हैं। शरीर में अगर ये 7 तरह के लक्षण दिख रहे हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि ये लक्षण बताते हैं कि आपकी किडनी स्ट्रेस में है और उस पर काम का दबाव बढ़ रहा है। एचटी लाइफस्टाइल को दिए इंटरव्यू में डॉक्टर मोहित खैरबत, नेफ्रोलॉजिस्ट ने बताया कि कौन से 7 लक्षण इग्नोर ना करें नहीं तो लंबे टाइम में किडनी डैमेज का खतरा हो सकता है।यूरिनेशन की हैबिट में बदलाव अग...