बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक डेंटल क्लीनिक में कार्यरत युवती ने अपने संचालक पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली नगर में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार वह पिछले करीब तीन वर्षों से उक्त डेंटिस्ट के क्लीनिक पर नर्स के रूप में कार्यरत थी। आरोप है कि डॉक्टर ने उसे चाय बनाने के बहाने अपने कमरे में बुलाया और वहां जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवती ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया है, जिससे उनमें आक्रोश है। यह मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में संवेदनशीलता बनी हुई है। पीड़िता भूड़ शांति नगर क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.