कार्यालय संवाददाता, मार्च 22 -- UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक डॉक्टर ने अपने क्लीनिक को सेक्स रैकेट का अड्डा बना डाला। डॉक्टर इस क्लीनिक में 300 से 400 रुपए फीस लेकर देह के धंधे के लिए जगह मुहैया कराता था। लोगों को डॉक्टर पर लंबे समय से शक था। क्लीनिक में अक्सर युवक-युवतियां पहुंचते थे जो कहीं से भी मरीज नहीं लगते थे। इसी शक के आधार पर शनिवार की दोपहर लोगों ने डॉक्टर के क्लीनिक पर धावा बोल दिया। लोग वहां पहुंचे और मकान को चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद युवक-युवतियों को बाहर निकालकर उनसे पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लोगों ने सभी को क्लीनिक के अंदर ही बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर समेत पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया। यह मामला, मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित एल ब्लॉक का है। शनिवार की दोपहर एक मकान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.