गोरखपुर, फरवरी 17 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता शहर में एक डॉक्टर से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मानसी अस्पताल के संचालक डॉ. पंकज कुमार दीक्षित ने एक हिस्ट्रीशीटर पर फोन से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। रुपये न देने पर अस्पताल बंद कराने और पूरे परिवार की हत्या की धमकी भी मिलने की भी बात कही है। एसएसपी के निर्देश पर कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में यह पूरा मामला लेन-देन का सामने आया है। शाहपुर थाना क्षेत्र के जंगल सालिकराम, शिवपुर सहबाजगंज निवासी डॉ. पंकज कुमार दीक्षित ने सोमवार को एसएसपी डॉ. कौस्तुभ को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 12 फरवरी की रात 10:46 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने 15 लाख रुपये की मांग करते हुए कहा कि यदि रुपये नहीं दिए गए तो छात्र...