उन्नाव, फरवरी 25 -- असोहा। बदलते मौसम में बीमारियों की बढ़ती मार के बीच कालूखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था ने स्वास्थ्य विभाग की पोल खोल दी है। यहां पिछले एक सप्ताह से डॉक्टर की अनुपस्थिति में अस्पताल फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन के सहारे चल रहा है, जिससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में कई मरीज झोलाछाप डॉक्टरों की शरण लेने को विवश हैं। बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन श्रीकृष्ण सिंह मरीजों को दवा देते नजर आए। फार्मासिस्ट ने बताया कि तैनात डॉक्टर अतीफ़ा अल्वी 18 फरवरी से एक माह की सीसीएल अवकाश पर हैं। वहीं केंद्र पर डॉ. पुष्कर राज की नियुक्ति हुई है, जिन्होंने 17 फरवरी को ज्वाइन तो कर लिया। लेकिन उसके बाद से अस्पताल नहीं पहुंचे। असोहा के प्रभारी चिकित्सा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.