पटना, जनवरी 31 -- अगमकुआं में डॉक्टर दंपती और उनके वृद्ध माता-पिता को बंधक बनाकर अपराधियों ने लूटपाट की। घटना गुरुवार रात करीब दो बजे बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी में टीवी टावर के पास घटी। अपराधी रॉड से मेन गेट का ताला तोड़ घर में घुसे थे। रूबन हॉस्पिटल में डॉ. हिमांशु और मेदांता में कार्यरत पत्नी डॉ. शुवि शरण के साथ घर के ऊपरी तल्ले पर सो रहे थे। नीचले तल्ले पर उनकी मां शारदा देवी और पिता इंद्रदेव प्रसाद सो रहे थे। रात करीब दो बजे सफेद रंग की बोलेरो से चार-पांच अपराधी पहुंचे व बाउंड्री फांदकर परिसर में प्रवेश किया। रॉड से मेन गेट का ताला तोड़कर चार अपराधी घर के अंदर घुस गए। आवाज सुनकर शारदा देवी ने कमरे का गेट खोला तो एक ने उन्हें रिवाल्वर सटाकर सोफे पर बैठा दिया और दूसरे ने इंद्रदेव प्रसाद के सिर पर रिवाल्वर के वट से वार कर दिया। डॉक्टर की ...