नई दिल्ली, अगस्त 8 -- मार्वल स्टूडियोज की फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' सिनेमाघरों में 18 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, लेकिन साथ ही साथ कई सवाल भी दर्शकों के जेहन में घूम रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी प्रॉमिसिंग था और इसमें तूफान का देवता 'थॉर' खुद यह कहता नजर आता है कि वह डॉक्टर डूम से बहुत डरा हुआ है। सवाल यह है कि एवेंजर्स की टीम का सबसे पावरफुल सुपरहीरो आखिर क्यों इस विलेन से डरा हुआ है? थैनोज का सिर धड़ से अलग कर देने वाले थॉर के डर की वजह क्या है? चलिए जानते हैं। ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है कि डॉक्टर डूम थॉर के स्ट्रोम ब्रेकर को सिर्फ 2 उंगलियों से हवा में ही रोक देता है। वह एक ही झटके में उसे उठाकर दूर फेंक देता है, वो भी बिना किसी खास मेहनत के।1. थॉर का पुराना दर्द और अपनों को खोने का डर थॉर क...