जमशेदपुर, अप्रैल 29 -- जमशेदपुर। घाघीडीह जेल के पीछे कलियाडीह में होपेन हेंब्रम की गोली मारकर हत्या करने के मामले से डॉक्टर टुडू समेत 8 आरोपी बुधवार को अपर जिला परिषद न्यायाधीश की अदालत से साक्षी के अभाव में बरी हो गए। होपेन हेंब्रम की हत्या जमीन विवाद में 2020 में हुई थी। अभियोजन पक्ष में अदालत में 22 गवाह पेश किया लेकिन दोष सिद्ध नहीं होने का लाभ आरोपियों को मिला है। आरोपियों की ओर से अदालत में अधिवक्ता अखिलेश सिंह और केके सिंह ने पक्ष रखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...