डॉक्टर गायब, गेट बंद! फरीदाबाद में अस्पताल के बाहर दर्द से तड़पती रही, टॉर्च की रोशनी के सहारे पार्किंग में डिलीवरी
फरीदाबाद, मई 17 -- फरीदाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिला ने पार्किंग एरिया में ही आधी रात खुले आसमान के नीचे बच्चे को जन्म देना पड़ा। मामला फरीदाबाद के सेक्टर-3 स्थित शिशु स्वास्थ्य केंद्र का है। महिला के परिवार ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के वक्त न तो अस्पताल का मुख्य दरवाजा खुला था और न ही कोई डॉक्टर या नर्स मदद के लिए आगे आए। दरअसल यह मामला रात 1 बजकर 40 मिनट का है। बडौली गांव की रहने वाली बालेश को शनिवार देर रात अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। 30 बेड क्षमता वाले इस अस्पताल में जब परिवार बच्चे की डिलीवरी करवाने के लिए पहुंचा तो मुख्य एंट्री गेट बंद था। एनडीटीवी के मुताबिक, इस दौरान अस्पताल में इमरजेंसी की हालात में ईलाज के लिए न तो डॉक्टर उपलब्ध थे और न ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.