भभुआ, जून 22 -- पांच में से तीन डॉक्टर गए थे शिविर में, दंत व चर्म रोग विशेषज्ञ कर रहे थे जांच एक चिकित्सक को ओपीडी से भेजा गया इमरजेंसी, ऑपरेटर दवा अंकित करते रहे (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के ओपीडी में सोमवार को चिकित्सकों की कमी से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। डॉटा ऑपरेटर पर्ची पर दवा अंकित करते देखे गए। ओपीडी में डॉ. अभिलाष चन्द्रा, डॉ. सुशील कुमार झा, डॉ. धनंजय कुमार सिंन्हा, डॉ. रवि रंजन प्रकाश व डॉ. शितेश कुमार की ड्यूटी लगी थी। लेकिन, डॉ. शितेश कुमार, डॉ. रवि रंजन प्रकाश और डॉ. धनंजय कुमार सिन्हा को पुलिस केन्द्र में मेडिकल चेकअप व दिव्यांजन जांच शिविर में भेज दिया गया। डाटा ऑपरेटर गौरव कुमार व आशुतोष श्रीवास्तव मरीजों की पर्ची पर दवा अंकित कर रहे थे।

डॉक्टर की कमी के कारण परेशानियांइमरजेंसी डॉ. रंजन प्रकाश...