कानपुर, मार्च 31 -- कानपुर, संवाददाता। रामादेवी चौराहे के पास स्थित एक हाॅस्पिटल में नवजात की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टर को वीडियो कॉल कर नवजात का इलाज किया, जिस कारण उसकी मौत हुई। हंगामे की सूचना पर पहुंची चकेरी पुलिस ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। कैंट के मैकूपुरवा निवासी आशीष निषाद गोल्फ क्लब में काम करते है। आशीष ने बताया कि 28 मार्च को उनकी पत्नी मुस्कान ने एक बेटी को जन्म दिया था। सोमवार को बेटी को बुखार आने पर शाम को रामादेवी स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। नवजात के एडमिट होते ही स्टॉफ ने तुरंत 20 हजार रुपये जमा कराए। इलाज के बीच अस्पताल प्रबंधन ने नवजात की हालत नाजुक बताते हुए कहीं और रिफर करने की बात कही। इसके बावजूद भी उन्होंने रेफर नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.