डॉक्टर को रास्ते में रोक धमकी देने के आरोपियों पर केस
देहरादून, अक्टूबर 1 -- पटेलनगर स्थित श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष (गैस्ट्रो) डॉक्टर अमित सोनी को कार रोककर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना बीते 30 सितंबर शाम करीब 4:15 बजे की है। पीड़िता की शिकायत पर पटेलनगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर नरेश राठौर के मुताबिक डॉ. अमित सोनी ने बताया कि वह अस्पताल से अपनी कार से निकले थे। अस्पताल से थोड़ी दूरी पर एक अज्ञात युवक ने मरीज का तीमारदार बनकर गाड़ी रुकवाई। जैसे ही उन्होंने शीशा नीचे किया आरोपी ने बदसलूकी करते हुए कहा कि सहारनपुर में विकास मलिक और अमरीश मलिक के खिलाफ की गई पुलिस शिकायत वापस ले लें। आरोपी ने उन्हें धमकी दी कि यदि दोबारा पुलिस के पास गए तो जान से मार देंगे और बकाया पैसा भी नहीं मिलेगा। पीड़ित डॉक्टर के अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.