डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों में धक्का-मुक्की
फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 20 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। बदलते मौसम के बीच लोहिया अस्पताल में पेट दर्द, दस्त और उल्टी से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है, जिससे अव्यवस्था का माहौल बन गया। डॉक्टर को जल्द दिखाने की होड़ में कई जगह मरीजों में आपस में धक्का-मुक्की तक की स्थिति बन गई। सोमवार को अस्पताल में बच्चे भी बीमारी की हालत में बड़ी संख्या में पहुंचे। कई बच्चों को बुखार के साथ उल्टी-दस्त की शिकायत है, जिससे अभिभावक चिंतित नजर आए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनूप दीक्षित ने बताया कि मौसम में बदलाव और खानपान की लापरवाही के कारण इस तरह की बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। उन्होंने मरीजों की तीमारदारों को सलाह दी कि बाहर का खाना खाने से बचें, साफ पानी पिएं और बच्चों को हल्का व सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.