डॉक्टर को कार से निकालकर पीटा, केस दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 28 -- लालगंज, संवाददाता। स्थानीय सीएचसी में कार्यरत चिकित्सक डॉ. पंकज मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि पीड़ित डॉक्टर बुधवार देरशाम करीब सात बजे अझारा स्थित तारा देवी एकेडमी से अपने बच्चे को लेकर वापस कमरे पर आ रहे थे। कस्बे के शीतलमऊ के पास वह अपनी कार खड़ी कर रहे थे। इसी बीच दो अज्ञात आरोपी गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने डॉक्टर को कार से जबरन बाहर निकाला और मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर राहगीर जुटे तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.